मेष: आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
वृषभ : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
मिथुन: नए अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
कर्क : आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह: पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या : कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ रहेंगी परंतु सफलता मिलेगी। नए निवेश से बचें। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
तुला : मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अक: 7
शुभ रंग: नीला
वृश्चिक: आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। धन से संबंधित कोई निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल-भूरा
धनु : भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी यात्रा से लाभ होगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
मकर : मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: काला
कुंभ : योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: आसमानी
मीन : आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: बैंगनी