शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
‘शेर का कोई ठिकाना नहीं होता’
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है…..
एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो……
एक दिन भगवान ने की पप्पू की मेमोरी डिलीट कर दी
फिर भगवान ने पप्पू से पूछा- तुम्हें कुछ याद है?
पप्पू- जी, मुझे मेरी बीवी का नाम याद है
भगवान- पूरा सिस्टम फॉर्मैट कर दिया पर वायरस
फिर भी रह गया…..