अंतरिक्ष में कई खगोलीय घटनाएं समय-समय पर देखने को मिलती हैं उनमें से एक है ‘प्लैनेट परेड’। यह परेड देखना बहुत ही दुर्लभ है। कई सालों बाद यह नजर आती है। 21 जनवरी की रात से यह नजारा आकाश में दिखाई देने लगेगा। 25 जनवरी 2025 की रात इसे विशेष रूप से देखा जा सकता है। सूर्य का चक्कर लगाते हुए एक 7 ग्रह एक ही सीध में आ जाएंगे बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ नजारा 396 अरब साल बाद देखने को मिलेगा। इसे अंतरिक्ष का महाकुंभ भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में कई ग्रह एक साथ होंगे, जिनमें 21 से 25 जनवरी को 8 ग्रहों का एक साथ होना तथा 28 फरवरी को 7 ग्रहों का एक साथ होना शामिल है।
कौन से ग्रह होंगे एक ही सीध में?
बताया जा रहा है कि शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल ग्रह होंगे एक ही सीध में। इन ग्रहों की परेड को आप विशेष स्थान से अपनी आंखों से देख सकते हैं। अमेरिकी स्पेस रिसर्च वेबसाइट स्टार वॉक के मुताबिक, 21 जनवरी को यह परेड सूरज ढलने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। जब शुक्र, शनि, बृहस्पति, मंगल, नेपच्यून और यूरेनस एक लाइन में आ जाएंगे। यूरेनस और नेपच्यून को टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा, क्योंकि ये दोनों ग्रह धरती से ज्यादा दूरी पर हैं। शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे, जबकि बृहस्पति और मंगल पूर्व दिशा में दिखेंगे। इस आखिरी परेड में मंगल, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, नेपच्यून और बुध ग्रह शामिल रहेंगे।
कब से कब तक नजर आएगी यह परेड?
21 जनवरी से 26 जनवरी तक यह परेड चलेगी। 25 जनवरी को इसे विशेष रूप से देखा जा सकता है। इसके बाद 20 फरवरी को होने वाली परेड में बुध भी शामिल हो जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस परेड को भारत में 21 जनवरी से 13 फरवरी तक देखा जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को यह परेड खत्म हो जाएगी।
कब देख सकते हैं ये परेड?
इस परेड को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद का है।
कहां से नजर आएगा यह नजारा?
इसे घरों की छत, ऊंची बिल्डिंग और किसी ऊंचे स्थान से भी देख सकते हैं। प्लैनेट परेड को देखने के लिए शहर से दूर या किसी अंधेरे वाली जगह पर जाना चाहिए। जहां आसमान साफ नजर आता हो।