NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को वीरता पुरस्कार

Share This Post

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, फायर विभाग, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मचारियों को वीरता सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के अनुसार, इन कर्मचारियों को उनके समर्पण और साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

वीरता पदक के विजेता
इस वर्ष कुल 95 जवानों को वीरता पदक मिलेगा। इनमें से अधिकतर जवान नक्सली प्रभावति क्षेत्रों में तैनात थे। 28 जवानों को नक्सली क्षेत्रों से, 28 को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र से, 3 को उत्तर पूर्व से, और 36 अन्य क्षेत्रों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
इसके अलावा, राष्ट्रपति पदक 101 कर्मचारियों को विशेष सेवा के लिए और 746 को सराहनीय सेवा के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए असाधारण कार्य किए हैं।

ये सभी पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *