NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

WhatsApp पर चैटिंग के लिए नंबर शेयर करने की नहीं जरूरत, कॉन्टैक्ट को ऐसे भेज सकते हैं अपनी डिटेल्स

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होने वाली है। क्या आप भी उन यूजर्स में से हैं जो वॉट्सऐप पर कांटेक्ट लिस्ट में ऐड होने के लिए अपना नंबर शेयर करते हैं। अगर हां तो अब किसी अनजान यूजर या नए यूजर को नंबर देने की जरूरत नहीं होगी।
 
बिना नंबर दिए ही आप WhatsApp पर यूजर से चैटिंग कर सकते हैं। जी हां, WhatsApp अपने यूजर्स को अलग-अलग तरह के फीचर्स पेश करता है, इन्हीं में से एक तरीका कॉन्टैक्ट शेयरिंग के लिए WhatsApp QR code का है।
 
क्यू आर कोड को स्कैन कर सकते हैं चैटिंग
व्हाट्सएप पर यूजर के लिए QR code स्कैनिंग की सुविधा मिलती है। किसी भी नए यूजर को अगर WhatsApp यूजर अपना प्राइवेट क्यूआर कोड सेंड कर दे तो चैटिंग के लिए नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।
 
दरअसल, यूजर्स के लिए हर बार अपने नंबर को शेयर करना एक झंझट भरा काम लग सकता है, यही वजह है कि यूजर के लिए कॉन्टैक्ट शेयरिंग का यह तरीका पेश किया गया है।
 
बिना नंबर शेयर किए वॉट्सऐप पर कैसे करें चैटिंग
सबसे पहले WhatsApp ओपन करना होगा। अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब Settings पर टैप करना होगा। यहां WhatsApp यूजर नेम और प्रोफाइल के राइट साइड एक QR code नजर आएगा। अब इस QR code पर टैप करना होगा। इस QR code को स्क्रीनशॉट कैप्चर कर गैलरी में सेव कर सकते हैं।
 
अगली बार किसी यूजर से WhatsApp पर कनेक्ट करने की जरूरत पड़ने पर इस इमेज को इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरे यूजर को वॉट्सऐप कैमरा ऑन करने के साथ QR code स्कैन करने पर आपकी WhatsApp डिटेल्स मिल जाएंगी। इसके बाद WhatsApp पर चैटिंग की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *