NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Navratri 2023 Day 5: आज पांचवे दिन पर शारदीय नवरात्रि में, जानें स्कंदमाता को कैसे भोग चढ़ाएं

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – शारदीय नवरात्र हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे नौ दिनों तक मनाया जाता है। कल, नवरात्र का पांचवा दिन है, जिसे हम स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। इस दिन, देवी मां की पूजा-अर्चना की जाती है, और उनके भक्त व्रत भी रखते हैं। इस पूजा का महत्व है क्योंकि मान्यता है कि मां दुर्गा के इस रूप की आराधना करने से शत्रुओं पर विजय होती है और मन की इच्छाएं पूरी होती हैं।

स्कंदमाता को युद्ध के देवता के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए आप अगर मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नवरात्रि के पांचवे दिन सुबह जल्दी उठें, स्नान करें, और स्कंदमाता की विधिवत पूजा करें। इसके बाद, मां के पसंदीदा भोग को अर्पित करें। मां को केले का भोग बहुत प्रिय है, और आप केसर की खीर या साबूदाने की खीर भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

 
 
केसर की खीर
सामग्री
1 लीटर दूध, आधा कप चावल, एक कप चीनी, 10 केसर के धागे, एक चम्मच ड्राई फ्रूट्स

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को साफ कर लें, इसके बाद पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें।
  • अब एक पैन में दूध उबालें, इसमें चावल और ड्राई फ्रूट्स डालें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला दें।
  • चावल को पकाने के दौरान बीच-बीच में बड़े चम्मच की मदद से चलाते रहें।
  • अब चीनी मिलाएं, खीर को कुछ देर तक पकाएं।
  • एक अलग बर्तन में गर्म दूध लें, इसमें केसर के धागे डालें।
  • जब आपका खीर तैयार हो जाए, तो इसमें केसर का दूध डालें और अच्छे से मिलाएं।
 
साबूदाने की खीर
सामग्री
1 कप साबूदाना, आधा कप चीनी, 1 चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि

  • साबूदाना को 1-2 घंटे के लिए भिगो दीजिए।
  • इसके बाद एक पैन में दूध उबालें।ट
  • इसमें साबूदाने को नरम होने तक पकाएं।
  • अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
  • दूध गाढ़ा होने तक इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
  • कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *