NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Yamuna Expressway पर गति से जुड़े नए नियम, अब वाहन इस स्पीड में चला सकेंगे; बड़ा दंगल, रूल तोड़ने पर होगा भारी परिणाम

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा करने के आदेश यमुना प्राधिकरण ने जारी कर दिए हैं। एक्सप्रेस-वे पर दो माह तक यानि 15 फरवरी तक अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा गति सीमा प्रभावी रहेगी। इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई होगी। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए गति सीमा कम की गई है।

पिछले दिनों सीएम ने की थी सड़क सुरक्षा समिति बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर सर्दियों के दौरान हादसे की आंशका बढ़ जाती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका रहती है।

हादसों की रोकथाम के लिए यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेस वे पर सर्दियों में अधिकतम गति सीमा को कम करता है। इसके बाद भी पंद्रह दिसंबर से पंद्रह फरवरी तक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा तय की गई है।

पहले 100 किमी प्रति घंटे की थी स्पीड

  • इसे लागू करने के लिए एक्सप्रेस-वे की संचालक कंपनी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा निर्धारित है।
  • यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।


रेडियो के माध्यम से भी फैलाएंगे जागरूकता

  • वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर पैंफ्लेट वितरण, टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
  • रेडियो के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं। डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना, प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर फाग लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप आदि लगाए जाएंगे।


एक्सप्रेस वे पर लगेंगे 64 कैमरे

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
  • सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मद्देनजर एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या 42 से बढ़ाकर 64, क्रेन की संख्या आठ से 16 व एंबूलेंस की संख्या छह से बढ़ाकर 12 की जाएगी।
  • एक्सप्रेस-वे पर साइनेज बोर्ड, थर्मोप्लास्टिक पैंट, सड़क किनारे रिफ्लेक्टिव लाइट लगने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन माह में संचालक कंपनी को यह कार्य पूरा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *