NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

लुधियाना पश्चिम: ‘आप’ के संजीव अरोड़ा की बढ़त बरकरार

Share This Post

गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब की पांच सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज, 23 जून को घोषित किए जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह से ही जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) लुधियाना पश्चिम और गुजरात की विसावदर सीट पर आगे चल रही है।

लुधियाना पश्चिम सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार की बढ़त

पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुरुआती तीन चरणों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के जीवन गुप्ता पर 3,060 मतों की बढ़त बना ली है। अब तक अरोड़ा को 8,277 और गुप्ता को 5,217 वोट प्राप्त हुए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु 5,094 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के परोपकार सिंह घुम्मण 2,575 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

14 उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला

लुधियाना पश्चिम सीट पर 19 जून को उपचुनाव संपन्न हुआ था जिसमें कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में सुबह 8 बजे शुरू हुई। यह सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी 2025 में निधन के बाद रिक्त हुई थी।

मतदान प्रतिशत में गिरावट

इस उपचुनाव में कुल 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज किए गए 64 प्रतिशत मतदान से काफी कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *