NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Karwa Chauth Special: नहीं है सोलह श्रृंगार करने का समय तो तैयार होते वक्त जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – आज, 1 नवंबर को, करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं सरगी के साथ इस व्रत की शुरुआत कर दी हैं। इस दिन, महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत आचरण करती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ खाती-पीती हैं। करवा चौथ की पूजा के समय, महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और खूबसूरती में निखरती हैं। इसका मान्यता है कि 16 श्रृंगार करने से हर महिला के पति का भाग्य चमकता है।


हालांकि आज के समय में कई महिलाएं वर्किंग हैं और उनके पास इतना समय नहीं होता कि वे 16 श्रृंगार कर सकें। इसलिए, आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका उपयोग आप तब कर सकते हैं, जब आपके पास 16 श्रृंगार के लिए पर्याप्त समय नहीं हो। ये सभी चीजें 16 श्रृंगार में महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

 

सिंदूर (sindoor)

हर सुहागिन महिला के लिए सिंदूर उसके सुहाग की निशानी होता है। शादी के वक्त लड़की का पति उसकी मांग में सिंदूर भरता है। इसी के चलते सिंदूर हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। 
 
मंगलसूत्र (Mangalsutra)
शादी से वक्त पहनाया जाने वाला मंगलसूत्र हर महिला के लिए काफी अहम होता है। ऐसे में पूजा के वक्त इसे जरूर पहनें। इसे पहनकर पूजा करना काफी शुभ माना जाता है।
 
मेहंदी (Mehndi)
अगर आप कल शाम को मेहंदी नहीं लगा पाईं हैं तो आज दिन के वक्त हाथ में मेहंदी लगाकर शगुन जरूर करें। करवा चौथ की पूजा के वक्त हाथों में मेहंदी होना बेहद जरूरी होता है।
 
बिंदी (bindee)
हर सुहागिन महिला के श्रृंगार का बिंदी काफी अहम हिस्सा होती है। ऐसे में तैयार होते वक्त माथे पर बिंदी जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि काली या नीली बिंदी ना लगाएं।
 
चूड़ियां (bangles)
करवा चौथ की पूजा में तैयार होते वक्त हाथों में चूड़ी जरूर पहनें। अगर आपकी ये पहली करवा चौथ है तो अपनी शादी का चूड़ा हाथों में जरूर पहनें।
 
आलता (Alata)
अपने पैरों में आलता जरूर लगाएं। अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आलता की कुछ खास डिजाइन बना पाएं तो आप सिंपल का आलता भी लगा सकती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *