NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Karwa Chauth 2023 Puja Time: आज इस मुहूर्त में करें करवा चौथ व्रत का पूजन, जानें पूजा की कुल अवधि

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) –   आज करवा चौथ है, यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आचरण किया जाता है। इस अवसर पर, महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए इस व्रत को बड़ा महत्व देती हैं। चतुर्थी तिथि इस बार 31 अक्टूबर की रात 09:29 बजे से शुरू होगी और 1 नवंबर की रात 9:19 बजे तक रहेगी। इस पावन व्रत को चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है, और इस दिन चंद्रमा 8:06 बजे पर उदय होगा। इस साल करवा चौथ को बेहद महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ की तिथि, पूजन मुहूर्त, चंद्रोदय के समय के बारे में।

 
चतुर्थी तिथि कब से?
31 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि रात 09 बजकर 30 मिनट से आरंभ होगी और 01 नवंबर को रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।
करवा चौथ 2023 पूजन मुहूर्त
01 नवंबर को करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त: सायं 05: 36 मिनट से सायं 06 : 54 मिनट तक
पूजन की कुल अवधि: 01 घंटा 18 मिनट

करवा चौथ व्रत का समय 2023
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत 01 नवंबर को प्रातः 06: 33 मिनट से आरंभ होकर चंद्रोदय तक रखा जाएगा। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 42 मिनट की है। ध्यान रहे कि करवा चौथ का व्रत चंद्र दर्शन के बाद उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है।

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 15 मिनट है। अलग-अलग शहरों में चंद्र दर्शन का समय अलग हो सकता है।

करवा चौथ व्रत में होती है किसकी पूजा
करवा चौथ में भगवान गणेश के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इसके अलावा करवा मां और चंद्रमा की भी आराधना की जाती है। चंद्रमा निकलने पर उनके दर्शन करके उन्हें अर्घ्य दिया जाता है और फिर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *