सुरेश- यार मैंने सुना है, सब्र का फल मीठा होता है
लेकिन मुझे अभी तक नहीं मिला
मोहन- हो सकता है, भगवान तेरे लिए जूस बना रहे हो…..
पप्पू ने गप्पू को तीन बार फोन लगाया,
पूरी-पूरी रिंग गई पर उसने फोन उठाया नहीं
फिर पप्पू ने गप्पू को एक मैसेज डाल दिया- मैं पीने बैठ रहा हूं,
आना है क्या?
इसके बाद गप्पू ने पप्पू को 20 बार फोन मिलाया,
लेकिन फिर पप्पू ने नहीं उठाया
जैसी करनी वैसी भरनी…..
पति के साथ कॉफी हाउस में बैठी पत्नी ने कहा-
जल्दी पी लो जी, कॉफी ठंडी हो जाएगी
पति- फिर क्या होगा?
पत्नी- बेवकूफ हो, मेनू कार्ड तो देखो,
हॉट कॉफी- 15 रुपये और कोल्ड कॉफी- 45 रुपये
पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए…..