NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

जापान की अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में उपभोक्ता व्यय से बढ़ी

Share This Post

तोक्यो: जापान की अर्थव्यवस्था ने उपभोक्ता व्यय के दम पर लगातार दूसरी तिमाही में वृद्धि दर्ज की है। जुलाई-सितंबर की तिमाही में इसकी वृद्धि दर 0.9 प्रतिशत रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

मंत्रिमंडल कार्यालय के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू मांग में 2.5 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि हुई। निजी खपत, जो जापान के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का आधे से अधिक हिस्सा है, में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। यह वृद्धि स्वस्थ घरेलू खपत के कारण संभव हो सकी है।

निर्यात में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कमजोर येन ने निर्यात को फायदा पहुंचाया, क्योंकि इससे जापानी उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सस्ते हो गए हैं। हालांकि, पिछली तिमाही में येन की कमजोरी का प्रभाव अपेक्षाकृत सीमित रहा।
इस साल की शुरुआत में येन 160-येन प्रति डॉलर के स्तर पर था।
अब यह 150-येन प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुमी ट्रस्ट के वरिष्ठ रणनीतिकार कात्सुतोशी इनादोम ने कहा,
हमारा मानना ​​है कि विदेशी अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि के समर्थन से जापानी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी।”

जापान की आर्थिक प्रगति में उपभोक्ता व्यय और निर्यात का योगदान महत्वपूर्ण बना हुआ है, जबकि येन की स्थिति भविष्य की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *