नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – कीर्ति नगर, मोती नगर विधासभा के लोकप्रिय विधायक शिवचरण ने कमला नेहरू कैंप कीर्ति नगर में पक्की RMC सड़क व गलियों के निर्माण पश्चात नारियल अर्पण कर उद्घाटन किया। जिसमे सभी निवासियों ने विधायक गोयल जी का फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बताते चले कि पहले लोगों के घरों में बारिश का गन्दा पानी चला जाता था मेन गली में सड़क की हालत काफी ख़राब हो राखी थी जिससे लोगों को आने जाने में कई कठिनायों का सामना करना पद रहा था। इसके निर्माण से लोगों में काफी उत्साह है सभी निवासियों ने इस कार्य के लिए विधायक जी का आभार प्रकट किया।
इस प्रयास के तहत उनके क्षेत्र के लोगों के लिए आदर्श जीवन स्थल का निर्माण हो रहा है, जो सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत, बेहतर सड़क सुविधाओं का परिणामस्वरूप स्थानीय आवासियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक पहुंचने का लाभ होगा।