NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

PM मोदी की पहली विदेश यात्रा में कनाडा से खालिस्तान-पाकिस्तान पर दोहरा वार

Share This Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा ने आगामी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया है। कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन कर मोदी को आमंत्रित किया। इस बात की जानकारी स्वयं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी।

मोदी ने लिखा, “मैंने आमंत्रण के लिए कार्नी का आभार जताया और उन्हें कनाडा चुनाव में जीत की बधाई दी। मुझे उनसे मिलने और शिखर सम्मेलन में भाग लेने का इंतजार है। भारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों और साझा हितों के लिए मिलकर कार्य करने को तैयार हैं।”

यह G7 समिट कनाडा के कनानास्किस में 15 से 17 जून के बीच आयोजित होगी।

खालिस्तान विवाद के बीच पीएम मोदी की यात्रा

यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है जब हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा संबंधों में तनाव रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस मामले में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे रिश्तों में दरार आई थी।

हालांकि मार्क कार्नी के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीद जताई गई थी। लेकिन G7 न्योते में हुई देरी से संदेह भी पैदा हुए।

कार्नी बोले – कानून अपना काम करेगा

खालिस्तान समर्थक निज्जर की हत्या की जांच पर जब कार्नी से सवाल किया गया, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “एक कानूनी प्रक्रिया चल रही है और हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। कनाडा कानून के शासन का पालन करता है।”

विशेषज्ञों की राय – रिश्तों में नई शुरुआत

ब्रिटिश कोलंबिया से विधायक और कनाडाई वकील डलास ब्रॉडी ने कहा, “दोनों नेताओं की मुलाकात उत्साहजनक होगी। भारत एक विशाल लोकतंत्र और बड़ा बाज़ार है। कनाडा को भारत के साथ सकारात्मक रिश्ते रखने चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *