NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Happy New Year 2024: नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये गलती,इन कार्यों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : नए साल की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो हमें साल के सफल और सुखद बनाने की दिशा में मदद कर सकती है। साल 2024 के पहले दिन पर कुछ विशेष कार्यों को आपके जीवन में मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए ध्यानपूर्वक किया जा सकता है:

नव वर्ष 2024 के पहले दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • नए साल के पहले दिन काले कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
  • साल के पहले दिन भूलकर भी तामसिक भोजन या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ये जीवन में दुर्भाग्य लाता है। साथ ही धन हानि होती है।
  • नए साल के पहले दिन किसी से बहस न करें। घर और परिवार में शांति बनाए रखें। इस दिन क्रोध से बचें और सभी से प्यार से बात करें।
  • साल के पहले दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहने दें। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
  • साल के पहले दिन भूलकर भी बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान न करें। न ही इनके प्रति द्वेष का भाव मन में लाएं।नव वर्ष के पहले दिन क्या करें

 

  • साल 2024 के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार, देवी लक्ष्मी के पदचिह्न, स्वस्तिक चिन्ह, घोड़े की नाल, तांबे से बनी सूर्य प्रतिमा, फेंगशुई के लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के जैसी शुभ चीजें रखें। इससे सालभर धन-संपदा में वृद्धि होगी।
  • साल के पहले दिन गोमती चक्र, दक्षिणावर्ती शंख, लाफिंग बुद्धा, मोर पंख, लक्ष्मी-कुबेर यंत्र, चांदी का हाथी आदि चीजें खरीदने से ग्रह दोष दूर होंगे।
  • साल 2024 के पहले दिन विवाहित जोड़े को आदित्य मंडल, तिल, गुड़, गर्म कपड़े, भोजन, धन और श्रृंगार का सामान दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • धन की देवी लक्ष्मी को उनकी पसंदीदा खीर, बताशा, मखाने का भोग लगाएं और सभी देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करें।
  •  नए साल के पहले दिन पर्स में छोटी हरी इलायची, चावल, चांदी का सिक्का, पीपल का पत्ता रखने से पैसों की कमी नहीं होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *