NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

राम जी के काज बनाएं हनुमाना: भजन लिरिक्स

Share This Post

Ram Ji Ke Kaaj Banaye Hanumana Lyrics:”राम जी के काज बनाये हनुमाना” भगवान हनुमान जी का अत्यंत लोकप्रिय भजन है। इस भजन में संकटमोचन हनुमान जी के पराक्रम, उनकी भक्ति और श्रीराम के प्रति समर्पण का सुंदर वर्णन किया गया है। आप इस भजन को हनुमान जी की पूजा, आराधना या भजन-कीर्तन के दौरान गा और सुन सकते हैं।

राम जी के काज बनाये हनुमाना

राम जी के काज बनाये हनुमाना,
बूटी संजीवनी लाए,
प्राण लक्ष्मण के बचाए,
वीर बजरंगी बजरंगी,
राम जी के काज बनाए हनुमाना ॥

पवनपुत्र का अद्भुत पराक्रम

पवन से तेज गति चले हनुमाना,
सूरज उगने नहीं पाया,
चमत्कार दिखलाया,
वीर बजरंगी बजरंगी,
राम जी के काज बनाए हनुमाना ॥

लक्ष्मण के प्राण बचाने की पुकार

श्री राम बोले अब देर ना लगाओ,
दे दो बूटी संजीवन,
मेरे लक्ष्मण को दो जीवन,
वीर बजरंगी बजरंगी,
राम जी के काज बनाए हनुमाना ॥

संजीवनी बूटी का प्रभाव

पीस छान वेद जी ने बूटी जो बनाई,
दी जब लक्ष्मण जी को बूटी,
मूर्छा लक्ष्मण जी की टूटी,
वीर बजरंगी बजरंगी,
राम जी के काज बनाए हनुमाना ॥

श्रीराम का स्नेह और आशीर्वाद

स्नेह से श्रीराम जी की आँखे भर आयी,
उनका मन हर्षाया,
गले हनुमत को लगाया,
वीर बजरंगी बजरंगी,
राम जी के काज बनाए हनुमाना ॥

अमरत्व का वरदान

अजर अमर रहो वीर हनुमाना,
राम दे रहे वरदान,
सदा ऊँची रहे शान,
वीर बजरंगी बजरंगी,
राम जी के काज बनाए हनुमाना ॥

भजन का समापन

राम जी के काज बनाये हनुमाना,
बूटी संजीवनी लाए,
प्राण लक्ष्मण के बचाए,
वीर बजरंगी बजरंगी,
राम जी के काज बनाए हनुमाना ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *