NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

माँ लक्ष्मी भजन: मेरी लक्ष्मी माता आजा

Share This Post

शुक्रवार का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और विशेष माना जाता है। यह दिन माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है, जो धन, वैभव, समृद्धि और सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी हैं। इस दिन माँ लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

मेरी लक्ष्मी माता आजा

मेरी लक्ष्मी माता आजा,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली।
मेरी लक्ष्मी माता आजा,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली॥

घी का दीप और ज्योति का प्रकाश

मैया घी का दीप जलाया,
ये जगमग ज्योति जली-जली।
मेरी लक्ष्मी माता आजा,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली॥

फूलों से सजा आंगन

मैया अंगना सोहणा सजाया,
फूलों की बिखेरी कली-कली।
मेरी लक्ष्मी माता आजा,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली॥

माँ का आसन सुसज्जित

मैया आसन तेरा सजाया,
आसन की चर्चा गली-गली।
मेरी लक्ष्मी माता आजा,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली॥

भक्तों की विनती

मैया अब तो दर्शन दिखा दे,
ये रैना जाए ढली-ढली।
मेरी लक्ष्मी माता आजा,
तेरे भक्त खड़े हैं गली-गली॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *