NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

GATE Admit Card 2024 : आइआइएससी ने आज जारी किए प्रवेश पत्र, लिंक gate2024.iisc.ac.in पर होगा एक्टिव

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : गेट 2024 परीक्षा की तैयारी में लगे लाखों कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (IISc) ने अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए तैयारी में जुटे छात्र अब अपने प्रवेश पत्र की जांच कर सकते हैं, जो बृहस्पतिवार, 4 जनवरी 2024 को जारी किए गए हैं।

इस संस्थान द्वारा पहले 3 जनवरी को प्रवेश पत्र  जारी होने की घोषणा की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण प्रवेश पत्र को उसी दिन जारी नहीं किया जा सका था। इसके बावजूद, अब छात्र अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं।
 

लिंक gate2024.iisc.ac.in पर होगा एक्टिव
आइआइएससी द्वारा गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, gate2024.iisc.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) डाउनलोड पेज पर जाना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को अपनी डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद कैंडिडेट्स अपना गेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा के लिए फोटो आईडी जरूरी
कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और यदि कोई त्रुटि होती है तो इसमें सुधार के लिए तुरंत IISc की हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए। दूसरी तरफ, परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि) को साथ ले जाना होगा।

 
3 फरवरी से होनी है परीक्षा
बता दें कि IISc द्वारा GATE 2024 परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से किए जाने की घोषणा की गई है, जो कि 4 फरवरी और फिर 10 व 11 फरवरी को भी आयोजित की जाएगी। सभी तिथियों पर परीक्षा 3-3 घंटे की दो पालियों में आयोजित की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *