NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Festive Special : नेशनल थॉट्स कि पहल और ऑनलाइन ख़रीदारी हुई कम बाज़ारो में उमड़ी ख़रीदारों कि भीड़

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – इन दिनो आपको पता है की दीपावली का त्योहार समीप आ रहा है और आप सभी अपने  घरों को सजाने की तैयारी में लगे हुए है,दिल्ली के छोटे से बड़े सभी बाज़ार सजे पड़े है  आज हम दिल्ली के बाज़ारो की खास बात बताएँगे जहां से आप थोक मे ओर खुदरा खरीदारी भी कर सकते है ओर त्योहार पर पैसे भी बचा सकते है इन्ही बाज़ारो में एक है एशिया का सबसे बड़ा बाज़ार सदर बाज़ार जहां आप सस्ते में अच्छी क्वालिटी में दीपावली का सजाने का सामान खरीद सकते हैं आइए जानते हैं इस बाज़ार के बारे में …
सदर बाज़ार
सदर बाज़ार के व्यापारियों का कहना है कि बाज़ार मे इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भीड़ उमड़ी है बाज़ार में लोग अभिक मात्रा में सामान लेने पहुँच रहे है इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लोग ऑनलाइन ख़रीदारी कम कर रहे है ओर ऑफलाइन कि तरफ बढ़ रहे है ,यह एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है जोकि भविष्य के लाभप्रद होगा ।
सदर बाज़ार (फेस्टा) के चैयरमैन परम जीत सिंह पम्मा:ने बताया की आधुनिक समय में लोग ऑनलाइन ख़रीदारी की ओर अपना रुख मोड़ चुके जिसमें कई बार ग्रहकों के साथ फ्रॉड हो जाता है आगे उन्होने बताया ऑफलाइन सामान खरीदने से ग्रहकों का और हमारा संबंध अच्छा बनता है क्योकि हमारा ग्राहक ऑफलाइन के किसी फ्रॉड से बच जाता है ।
सदर बाज़ार (फेस्टा) के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव : ने बताया की बाज़ारो में अधिक भीड़ होने से हमारी संस्कृति परंपरा, ग्राहक ओर व्यापारी का आपसी प्रेम बना रहता है क्योकि ऑनलाइन सामान खरीदने से हम मोलभाव नहीं कर पाते है जबकि ऑफलाइन में बहुत सी वैरायटी को देखकर अपनी शॉपिंग कर सकते है ।
 
सदर बाज़ार (फेस्टा) के महासचिव कमल कुमार : ने बताया की ऑफलाइन सामान खरीदने से ग्राहक को क्या लाभ है उन्होने बताया की जो सामान 100 रु का ऑनलाइन  मिल रहा है वही सामान ऑफलाइन 25 रु का मिलता है, इसी के साथ उन्होने लोगो से अपील की ओर कहा की आप ऑनलाइन सामान अमरजनसी में ही खरीदे ।
कुछ समय पहले थोक व खुदरा बाज़ार के व्यापारी इस बात से चिंतित थे कि ऑनलाइन ख़रीदारी से बाज़ारों में लोगों का आना कम होता जा रहा था जिससे पारंपरिक ग्राहक और दुकानदारो का आपसी संपर्क टूटता दिखाई दे रहा था, ऐसे में दिल्ली के फेडरेशन ऑफ सदर बाज़ार ट्रेडर्स एसोशिएशन (फेस्टा) के साथ नेशनल थॉटस के खास कार्यक्रम “बोल व्यापारी बोल सरकार अपनी है “ के माध्यम से देश वासियों को जागरूक किया और बताया कि ग्राहक और दुकानदारो का कैसा रिश्ता पीढ़ियो से चला आ रहा है इस परंपरा,प्यार, आप्सी सद्भाव को बरकरार रखे हमारी आने वाली पीढ़ी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *