NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Assembly Election 2023: वोटिंग के लिए अभी तक मतदाता पर्ची नहीं मिली? परेशान न हों, घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें वोटर स्लिप

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – मिजोरम में कल (7 नवंबर) 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 20 सीटों पर वोटिंग है.  मतदान के दौरान, मतदाता पर्ची की आवश्यकता होती है. आमतौर पर मतदाता पर्ची, मतदान वाले दिन से एक-दो दिन पहले चुनाव आयोग द्वारा लोगों के घरों में पहुंचाई जाती है अगर आपके पास भी वोटर पर्ची नहीं है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने घर से मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं.

इस तरह करें डाउनलोड

  • मतदाता पर्ची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको https://voters.eci.gov.in/ पर विजिट करना होगा. 
  • यहां विजिट करने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
  • पोर्टल पर राइट साइड में आपको डाउनलोड Download E-PIC लिखा मिलेगा.
  • इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी. इसमें आपसे रजिस्ट्रेशन के लिए कहा जाएगा. 
  • आप पूछी गई जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कर लें. इसके बाद आप लॉगिन करते हुए आगे बढ़ें.
  • इसके बाद EPIC नंबर और स्टेट डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा.
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका नाम होगा, इससे आगे मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर आपको ऑथेंटिकेट करना होगा. 
  • इस प्रोसेस को पूरा करते ही आप मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं.
  • वोटर पर्ची डाउनलोड करने का दूसरा तरीका


आप अगर पहचान पत्र नंबर नहीं जानते हैं और फिर भी पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस तरीके को अपनाएं

  • ऊपर बताए गए पोर्टल पर जाएं और वहां सर्च इन इलेक्टोरल रोल पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना नाम व पिता का नाम डालना होगा.
  • अब निर्वाचन क्षेत्र पूछा जाएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें.
  • इसके बाद आपके सामने आपकी डिटेल होगी. वहां क्लिक करके पर्ची डाउनलोड कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *