दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बात कई मुसीबत में फंसे हुए हैं। एक तरफ उन्हें शराब घोटाले में राहत नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ अब स्वाति मालीवाल मारपीट केस भी सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली पुलिस का एक्शन बरकरार है तो वहीं विदेश से लिए हुए फंडिंग पर भी बड़ा खुलासा हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट ईडी ने गृह मंत्रालय को सौंपी है।
लेकिन केजरीवाल का गोवा के सेवन स्टार होटल में जाना कैसे पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है, ये जानते हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने गोवा के सेवन स्टार होटल में अरविंद केजरीवाल की मीटिंग को लेकर कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। अरविंद केजरीवाल जिस होटल में रहते थे, उसका बिला अब आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत बन गई है। इसके साथ ही केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने 17 मई को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया।
ईडी की चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई कल से ही जारी है। लेकिन गोवा के होटल में जाना केजरीवाल की मुश्किलें इसलिए बढ़ा सकता है क्योंकि इसके सबूत ईडी के पास हैं।