NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Weather Update : शीतलहर से जूझ रहे उत्तर भारत में दिल्ली-NCR सहित घना कोहरा: वाहनों की रफ्तार में थमी; उड़ानें प्रभावित

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : उत्तर भारत में मौसम के चक्कर में लोगों को मुश्किलें आ रही हैं। घने कोहरे की वजह से, मंगलवार की सुबह, दिल्ली-एनसीआर में ठंडक के साथ सड़कों पर हल्का कोहरा छाया हुआ था। सुबह के समय, यमुना नदी के किनारे कोहरे की परत दिखाई दी।

 

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार
सर्द मौसम की वजह से रेल गाड़ियों की अधिकतम गति 15 से 20 किलोमीटर हो गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। वहीं ओडिशा में हल्का और त्रिपुरा में मध्यम कोहरा छाया रहा।
सुबह साढ़े आठ बजे के करीब 200 मीटर से कम दृश्यता पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला, हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल में रही। भिवानी में 50, रोहतक में 200, दिल्ली के पालम में 50, सफदरजंग में 200 और वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी और वाराणसी में 25, मेरठ और लखनऊ में 50, बरेली में 200 दृश्यता रही। सुबह के समय आईजीआई हवाई अड्डा पालम पर घना कोहरा छाया रहा। सामान्य दृश्यता 50 मीटर रही और अधिकांश हवाई अड्डे के आरवीआर सीमा पर हैं।

11 राज्यों में कोहरे के कारण रफ्तार थमी
बीते दिन दिल्ली और कश्मीर से लेकर सुदूर दक्षिण के तेलंगाना और दक्षिण पूर्व के ओडिशा तक 11 राज्यों में कोहरे के कारण रफ्तार थम गई। दृश्यता में भारी कमी से सड़क से लेकर रेल व हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली से आठ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में सड़क हादसों में 19 लोगों की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया। वहां पहलगाम सबसे ठंडा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *