NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Vice Admiral बी शिवकुमार : नए युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक का कार्यभार संभाला

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : वाइस एडमिरल बी शिवकुमार ने 01 जनवरी 2024 को युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय नौसेना के पूर्ववर्ती छात्र रहे वाइस एडमिरल बी शिवकुमार को 01 जुलाई 1987 को इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के रूप में कमीशन किया गया था। उन्होंने आईआईटी चेन्नई से इंजीनियरिंग और उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने नौसेना और कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड, और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में स्टाफ और मटेरियल शाखा में विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है।

 

उन्होंने फ्रंटलाइन जहाजों पर रंजीत, कृपाण, और अक्षय जैसे फ्रंटलाइन जहाजों में विभिन्न रूपों में काम किया है और आईएनएस वलसुरा की कमान भी संभाली है। उन्होंने अपनी विशिष्ट सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने युद्धपोत उत्पादन और खरीद के रूप में नियुक्ति होने से पहले नई दिल्ली में मुख्यालय एटीवीपी के कार्यक्रम निदेशक, नौसेना मुख्यालय, एएसडी (मुंबई) में मटेरियल (आईटी एंड एस) के सहायक प्रमुख और चीफ स्टाफ ऑफिसर (तकनीकी)/मुख्यालय डब्ल्यूएनसी के रूप में कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *