NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Veer Bal Diwas: Today the country is remembering the immortal sacrifice of Veer Sahibzadas: PM Modi gave speech in Veer Bal Diwas program

Veer Bal Diwas : आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है: पीएम मोदी ने वीर बाल दिवस कार्यक्रम में दिया भाषण

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है।PM मोदी ने कहा आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है।

साल 2022 में आज के दिन पहली बार मना था वीर बाल दिवस
पीएम ने कहा, पिछले साल देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था। तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों की वीर गाथाओं को सुना था। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती।
 
आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है, उनसे प्रेरणा ले रहा है। आजादी के अमृत काल में ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है।

वीर साहिबजादों को पूरी दुनिया जानेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, मुझे खुशी है कि वीर बाल दिवस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाने लगा है। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, UAE और ग्रीस में भी वीर बाल दिवस से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। भारत के वीर साहिबजादों को पूरी दुनिया और ज्यादा जानेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *