NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

वैभव सूर्यवंशी अब टेस्ट क्रिकेट में मचाएंगे धमाल!

Share This Post

इंडिया अंडर-19 टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। टीम ने हाल ही में 5 मैचों की वनडे सीरीज को 3-2 से जीतकर शानदार शुरुआत की है। अब फोकस 3 मल्टी डे मैचों की टेस्ट सीरीज पर है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से आयुष म्हात्रे के कंधों पर होगी।

वनडे स्क्वाड ही उतरेगा टेस्ट मुकाबलों में
इंडिया अंडर-19 की वनडे सीरीज वाली टीम ही लाल गेंद के इन मुकाबलों में भी भाग लेगी। इस सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा निगाहें बिहार के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने हाल ही में व्हाइट बॉल क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

आईपीएल और वनडे में बिखेरा जलवा
सिर्फ 14 साल के वैभव ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 7 पारियों में 36 के औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में 5 मैचों में 174.01 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और 29 छक्के लगाए। वैभव का यह प्रदर्शन अब उन्हें लाल गेंद क्रिकेट में साबित करने का मौका देगा।

मल्टी डे सीरीज का शेड्यूल

पहला मुकाबला: 12 से 15 जुलाई
स्थान: केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहम

दूसरा मुकाबला: 20 से 23 जुलाई
स्थान: एम्बेसडर क्रूज लाइन ग्राउंड, चेम्सफोर्ड

उम्मीदें बड़ी, नजरें वैभव पर
अब देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी को लाल गेंद के लंबे फॉर्मेट में भी दोहराकर यूथ क्रिकेट में नया इतिहास रचते हैं या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *