NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

UP TGT, PGT Recruitment : उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती का एग्जाम पैटर्न बदला, अब लिखित परीक्षा में शामिल होगा सामान्य अध्ययन

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती के प्रति उम्मीद रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट: राज्य में विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों (PRT, TGT, PGT) की भर्ती का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। इस संदर्भ में, यूपी सरकार ने हाल ही में गठित किए गए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधिनियम की नियमावली में बदलाव करते हुए टीजीटी और पीजीटी के पदों पर भर्ती (UP TGT, PGT Recruitment) की चयन प्रक्रिया के लिए नई जानकारी साझा की है।

 

हाल ही में 13 दिसंबर को जारी की गई उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 की आयोग की जारी नियमावली के अनुसार प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और परास्नातक शिक्षक (PGT) यानी प्रवक्ता के पदों पर भर्ती (UP TGT, PGT Recruitment) के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में अब सामान्य अध्ययन (General Studies – GS) के प्रश्नों को भी शामिल किया जाएगा। बता दें कि पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को सिर्फ अपने सम्बन्धित विषय के प्रश्नों को ही हल करना होता था।

 

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 की नियमावली के अनुसार ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पदों पर भर्ती (UP TGT, PGT Recruitment) के लिए चयन प्रक्रिया में सिर्फ लिखित परीक्षा का ही चरण होगा। हालांकि, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) यानी प्रवक्ता (Lecturer) की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ साक्षात्कार का चरण भी शामिल होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि चयन प्रक्रिया जहां लिखित परीक्षा का वेटेज 90 फीसदी होगा तो वहीं इंटरव्यू का सिर्फ 10 फीसदी ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *