NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Thousands of beneficiaries of ‘Vikas Bharat Sankalp Yatra’ from across the country will participate in this event.

देश भर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के हजारों लाभार्थी इस आयोजन में शामिल होंगे

Share This Post

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 8 जनवरी, 2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

देश भर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के हजारों लाभार्थी इस आयोजन में शामिल होंगे। अनेक केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधिगण भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

15 नवंबर, 2023 को इसका शुभारंभ होने के बाद से लेकर अब तक प्रधानमंत्री ने देश भर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया है। यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चार बार (30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर और 27 दिसंबर को) हो चुका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन (17-18 दिसंबर को) ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से आमने-सामने बैठकर संवाद किया है।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ देश भर में निकाली जा रही है जिसका उद्देश्‍य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *