NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

ATM से कटे-फटे नोटों के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं, बैंक द्वारा इनको बदलने की प्रक्रिया में इनकार नहीं किया जा सकता, जानिए इसका तरीका

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) –  आजकल लोग चाहें वो किसी छोटी चीज की खरीदारी कर रहे हों या फिर बड़े लेन-देन का बिल चुका रहे हों, ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग करना अब सबके लिए सामान्य हो गया है। 
 
बैंक एप्स के साथ, कई यूपीआई ऐप्स भी उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग लोग आसानी से पेमेंट करने के लिए करते हैं। इससे लोगों को नकदी न रखने की चिंता नहीं करनी पड़ती है, लेकिन कई बार कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जिनके लिए नकदी की आवश्यकता हो सकती है। 
 
ऐसे में, लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए जाते हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल है और कुछ ही मिनटों में आपको पैसे मिल जाते हैं। पर क्या होगा अगर कभी एटीएम से निकाले गए नोट टूट जाएं? इस समस्या का समाधान भी है, और यहां आप जानेंगे कि आप टूटे हुए नोटों को कैसे बदलवा सकते हैं।

 

 
पहले नियम जान लेते हैं
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने अपनी एक गाइडलाइन में साफ कहा है कि, सरकारी या प्राइवेट सभी बैंक अपनी हर ब्रांच में बिना किसी परेशानी के कटे-फटे या गंदे नोट बदलेंगे। कोई बैंक अगर ऐसा करने से मना करता है, तो उस पर उचित कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
 
ऐसे बदलवा सकते हैं कटे-फटे नोट:-

step 1
किसी एटीएम से अगर आपके पास भी कटे-फटे नोट आए हैं, तो आप उन्हें बदलवा सकते हैं
इसके लिए आपको उस बैंक में जाना होगा जिस बैंक के एटीएम से ये नोट निकले हैं
 
step 2
फिर बैंक पहुंचकर आपको यहां एक एप्लीकेशन लिखनी है
इसमें आपको जानकारी देनी है कि कब और कौन से एटीएम से आपको ये कटे-फटे नोट प्राप्त हुए हैं
 
step 3
अगर एटीएम से निकली हुई स्लिप है, तो एप्लीकेशन के साथ उसे लगाएं
वरना आप मोबाइल पर आए हुए मैसेज की कॉपी भी लगा सकते हैं
इसके बाद बैंक अधिकारी को कटे-फटे नोट के संग एप्लीकेशन जमा करवा दें, जिसके बाद आपके नोट बदल दिए जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *