नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – ड्राई फ्रूट्स में पोषण से भरपूर होने के कारण वे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। दिन-रात एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है ताकि शारीरिक स्वास्थ्य बना रहे। इनमें से एक है काजू, जिसका भीगा हुआ रूप भी कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन भीगे काजू में इन गुणों की अधिक होती है।
हृदय स्वास्थ्य: काजू में हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है, जिसके द्वारा दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट भीगे हुए काजू का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की स्तर कम होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
आँखों की रक्षा (eye protection) :
भीगे हुए काजू खाने से पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जिससे मल त्याग की क्रिया आसान होती है। भीगे काजू को पचाना भी आसान होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद(Beneficial for diabetic patients) :
काजू में अन्य नट्स की तुलना में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, साथ ही इसमें कार्ब्स की मात्रा भी कम होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो काजू खा सकते हैं, इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है।
स्किन के लिए गुणकारी (beneficial for skin) :
काजू में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए गुणकारी होते हैं। इसके अलावा आप स्किन केयर में काजू का तेल शामिल कर सकते हैं। यह फाइटोकेमिकल्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट के भी बेहतरीन स्रोत हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन हेल्दी नजर आते हैं।
स्ट्रोक से बचाव करने में मददगार (Helpful in preventing stroke) :
काजू में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसके लिए आप नियमित रूप से भीगे हुए काजू खा सकते हैं, जिससे स्ट्रोक से बच सकते हैं।