NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

अरविंद केजरीवाल को सिसोदिया ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा- तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं

Share This Post

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विशेष शुभकामनाएं दीं। सिसोदिया ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा कि केजरीवाल देश में तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें इस साहसिक संघर्ष के लिए सराहा।

सिसोदिया ने लिखा, “देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं, जिन्होंने तानाशाही के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना।”

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी केजरीवाल को “आधुनिक भारत का क्रांतिवीर” बताते हुए उनके जेल से जल्दी बाहर आने की उम्मीद जताई। आतिशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिन्होंने दिल्ली की दशा और दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्लीवासियों को नई उम्मीद दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद केजरीवाल आज झूठे मामलों में जेल में बंद हैं, लेकिन सच्चाई की जीत होगी। दिल्लीवालों के प्रिय मुख्यमंत्री जल्द ही बाहर आएंगे।”

राघव चड्ढा ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “आज हम सिर्फ एक व्यक्ति का जश्न नहीं मनाते, बल्कि एक घटना का जश्न मनाते हैं। अरविंद केजरीवाल, आपने दिखाया है कि ईमानदारी और सेवा राजनीति का केंद्र हो सकती है। आप आधुनिक भारत के लिए एक स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिन्हें अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डाला गया है। लेकिन जैसा कि इतिहास बताता है, सत्य की जीत होगी। वे आपको सलाखों के पीछे डाल सकते हैं, लेकिन वे उन लाखों लोगों की उम्मीद को बांध नहीं सकते जिनमें मैं भी शामिल हूँ।”

चड्ढा ने आगे कहा, “आपने भारतीय राजनीति को बदल दिया और एक बार फिर साबित किया कि असाधारण साहस वाला एक साधारण व्यक्ति क्रांति का नेतृत्व कर सकता है। आपकी विरासत सिर्फ राजनीति से कहीं बढ़कर है – यह एक आंदोलन है, सत्य और न्याय के लिए एक अजेय शक्ति है। कोई भी दीवार इसे रोक नहीं सकती। एक पीढ़ी को निराशावाद से ऊपर उठने और बदलाव की शक्ति में विश्वास करने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। लड़ाई जारी है, और हम आपके साथ पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से खड़े हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *