NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: 3 साल बाद गोल्डी बराड़ ने बताई वजह

Share This Post

कनाडा में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मशहूर पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी खुलकर स्वीकार की है। यह कबूलनामा हत्या के लगभग तीन साल बाद, मूसेवाला की जयंती पर बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में सामने आया। बराड़ ने न सिर्फ हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकारी, बल्कि अपने किए पर कोई पछतावा भी नहीं जताया।

मूसेवाला की हत्या: सुरक्षा हटने के एक दिन बाद मारा गया

28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में उनके पैतृक गांव मूसा के पास जवाहरके गांव में कर दी गई थी। यह हत्या उस समय हुई जब पंजाब सरकार ने उनके सुरक्षा घेरे को घटा दिया था, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी।

बराड़ ने क्यों दी हत्या को अंजाम?

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी बराड़ ने इंटरव्यू में कहा कि,”अपने घमंड में सिद्धू ने ऐसी गलतियाँ कीं जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था। हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।”बराड़ ने दावा किया कि मूसेवाला की कुछ गतिविधियाँ गिरोह के खिलाफ जाती थीं और उन्होंने जानबूझकर ऐसे कदम उठाए जिनसे दुश्मनी और बढ़ी।

बिश्नोई बनाम मूसेवाला: कबड्डी टूर्नामेंट से शुरू हुई टकराव की कहानी

बराड़ के अनुसार, तनाव की शुरुआत एक कबड्डी टूर्नामेंट से हुई, जिसका समर्थन मूसेवाला ने किया था। यह टूर्नामेंट बंबीहा गैंग द्वारा आयोजित किया गया था, जो बिश्नोई गिरोह का विरोधी था।बराड़ ने कहा:”सिद्धू ने हमारे प्रतिद्वंद्वियों का प्रचार किया। लॉरेंस और अन्य लोग इससे नाराज़ हो गए और उसे चेतावनी दी कि वो उसे नहीं छोड़ेंगे।”

लॉरेंस और सिद्धू के बीच संपर्क की बात भी सामने आई

बराड़ ने यह भी बताया कि सिद्धू मूसेवाला, लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था।”वह लॉरेंस को ‘गुड मॉर्निंग’ और ‘गुड नाइट’ के मैसेज भेजता था। वह लॉरेंस की चापलूसी कर रहा था, लेकिन फिर भी ऐसी गलतियाँ करता गया जो जानलेवा साबित हुईं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *