NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के 9 दिन हैं बेहद कल्याणकारी, जानिए हर दिन का महत्व

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) –साल में दो बार, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि, मां दुर्गा की पूजा विधि और विधान के साथ की जाती है. गुप्त नवरात्रि भी होती है, लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का महत्व अधिक होता है.
 
 इस नवरात्रि, मां दुर्गा अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए एक घोड़े पर सवार होकर आई हैं. इन नौ दिनों में, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, और यह पूरे भारत में भक्ति और उल्लास की भावना के साथ भरपूर माहौल में घूमता है। आइये जानते है नवरात्रि के नौ दिनों में नौ देवियों की पूजा का महत्व, रंग और ग्रह

घटस्थापना तिथि: – 15 October 2023
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है जो चंद्रमा का प्रतीक हैं. मां शैलपुत्री की पूजा करने से सभी बुरे प्रभाव और शगुन दूर होते हैं. इस दिन भक्तों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
द्वितीया तिथि: – 16 October 2023

मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी है और शरद नवरात्रि के दूसरे दिन इनकी पूजा का विधान है. मां ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को प्रदर्शित करती हैं और जो भक्त मां ब्रह्मचारिणी की पूजा सच्चे दिल से करता है उसके सभी दुख, दर्द और तकलीफें दूर हो जाती हैं. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनें.

तृतीया तिथि: – 17 October 2023

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है जो शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं. इनकी पूजा करने से शक्ति का संचार होता है और हर तरह के भय दूर हो जाते हैं. मां चंद्रघंटा की पूजा में ग्रे रंग का कपड़ा पहनें.

चतुर्थी तिथि: – 18 October 2023

शरद नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है जो सूर्य देव को प्रदर्शित करती हैं. चतुर्थी तिथि पर संतरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है. मां कुष्मांडा की पूजा करने से भविष्य में आने वाली सभी विपत्तियां दूर होती हैं.

पंचमी तिथि: – 19 October 2023

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुध ग्रह को नियंत्रित करने वाली माता मां स्कंदमाता की पूजा शरद नवरात्रि के पांचवें दिन होती है. जो भक्त मां स्कंदमाता की पूजा करता है उसके ऊपर मां की विशेष कृपा बरसती है. पंचमी तिथि पर सफेद रंग का कपड़ा पहना अनुकूल माना जाता है.

षष्ठी तिथि: -20 October 2023

शरद नवरात्रि की षष्ठी तिथि मां कात्यायनी को समर्पित है. इस दिन लाल कपड़े पहनकर मां कात्यायनी की पूजा करें जो बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती हैं. मां कात्यायनी की पूजा करने से हिम्मत और शक्ति में वृद्धि होती है.

सप्तमी तिथि: – 21 October 2023

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है जो शनि ग्रह का प्रतीक हैं. मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों में वीरता का संचार होता है. सप्तमी तिथि पर आपको रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

अष्टमी तिथि: – 22 October 2023

अष्टमी तिथि पर महागौरी की पूजा करने का विधान है. इस दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना मंगलमय माना जाता है. माता महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करती हैं.

नवमी तिथि: –  23 October 2023

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, मां सिद्धिदात्री राहु ग्रह को प्रदर्शित करती हैं जिनकी पूजा करने से बुद्धिमता और ज्ञान का संचार होता है. नवमी तिथि पर आपको पर्पल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *