NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

लाखनपुर में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल 11 फरवरी को

Share This Post

दीपक शर्मा बामनवास  , दौसा – राजस्थान (नैशनल थॉटस ) 5 फरवरी:- जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आयोजित होने वाली पंचायत समिति लालसोट की ग्राम पंचायत लाखनपुर में रात्रि चौपाल की तिथि में बदलाव किया है। अब यह रात्रि चौपाल 5 फरवरी के स्थान पर 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

अन्य रात्रि चौपालों का कार्यक्रम यथावत
अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट एवं सहायक निदेशक लोक सेवाएं मनमोहन मीणा ने जानकारी दी कि लाखनपुर की तिथि बदलने के बावजूद अन्य रात्रि चौपालों का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार ही रहेगा।

6 फरवरी: पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत श्यालावास में।

7 फरवरी: पंचायत समिति लवाण की ग्राम पंचायत नांगल गोविन्द में।

10 फरवरी: पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत मानपुर में।

इन सभी रात्रि चौपालों का आयोजन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *