शुक्रवार, 30 मई 2025 को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी गांव के पास एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और करीब 27 अन्य घायल हुए हैं।
अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
अधिकारियों को आशंका है कि फैक्ट्री के मलबे के नीचे अभी भी कई मजदूर फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
घायलों का इलाज जारी
घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद एम्स बठिंडा रेफर किया गया है। चिकित्सा कर्मियों और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
फैक्ट्री में काम कर रहे थे करीब 50 मजदूर
यह विस्फोट श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में सिंघावली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्ट्री में हुआ। उस समय फैक्ट्री में लगभग 50 मजदूर मौजूद थे।
पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया
लांबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया,”अब तक चार शव बरामद किए गए हैं और 27 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। विस्फोट के बाद कई मजदूर फंसे हो सकते हैं।”श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा,”विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मौतें हुईं। राहत कार्य जारी है।”