NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Prime Minister expressed deep condolences on the demise of renowned legal scholar Professor Ved Prakash Nanda

Prime Minister ने प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Share This Post

ई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा का कार्य कानूनी शिक्षा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया
“प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थे, जिनका कानूनी क्षेत्र में अमूल्य योगदान है। उनका कार्य कानूनी शिक्षा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के एक प्रमुख सदस्य भी थे और मजबूत भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में बहुत भावुक थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *