NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

राष्ट्रपति मुर्मू ने यहूदी पर्व हनुक्का की शुभकामनाएं दीं

Share This Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को यहूदी समुदाय के प्रमुख पर्व हनुक्का के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति लेकर आए।

हनुक्का: प्रकाश का आठ दिवसीय पर्व

हनुक्का आठ दिनों तक मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व है। यह पर्व ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ हुए विद्रोह के बाद यरूशलम में पवित्र मंदिर की पुनर्स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।

एक्स पर राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स’ पर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को टैग करते हुए लिखा,
“राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को हनुक्का की हार्दिक शुभकामनाएं। इजराइल और दुनिया भर में हनुक्का का उत्सव मना रहे सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। आशा है कि यह हनुक्का सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति लेकर आए।”

सद्भाव और शांति का संदेश

राष्ट्रपति के इस संदेश को आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक सम्मान और शांति की भावना को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *