NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल यात्रा की समाप्ति की

Share This Post

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पुर्तगाल की अपनी यात्रा के समापन के बाद स्लोवाकिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं।

भारतीय समुदाय को किया संबोधित

अपनी पुर्तगाल यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू ने लिस्बन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारतीय प्रवासियों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

प्रवासियों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राष्ट्रपति ने पुर्तगाल में बसे भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार उनके कल्याण और उनसे संबंधों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि यह दशक समाप्त होने तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जो भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *