दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत लौट आए। जोहानिसबर्ग में उन्होंने G20 शिखर सम्मेलन और IBSA बैठक में हिस्सा लिया।
G20 में PM मोदी ने AI के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए वैश्विक समझौते (Global Compact) की मांग की और कहा कि
“महत्वपूर्ण तकनीकें वित्त-केंद्रित नहीं, मानव-केंद्रित होनी चाहिए।”
मोदी का संदेश—‘समृद्ध और टिकाऊ ग्रह के लिए सफल G20’
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
G20 सम्मेलन अत्यंत सफल रहा
यह दुनिया के लिए एक समृद्ध व टिकाऊ भविष्य बनाने में मदद करेगा
विभिन्न देशों के नेताओं के साथ बैठकें सार्थक रहीं
भारत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की जनता, राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और सरकार का आभार व्यक्त किया।
जोहानिसबर्ग में PM मोदी ने ब्रिटेन, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्राज़ील, कनाडा, जापान, इटली और दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।
G20 में PM मोदी का ‘6-पॉइंट एजेंडा’
सम्मेलन में PM मोदी ने छह बड़े वैश्विक प्रस्ताव रखे—
ड्रग-टेरर नेक्सस पर कार्रवाई के लिए G20 ड्रग-ट्रैफिकिंग इनिशिएटिव
G20 ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम—संकट में तुरंत तैनात होने वाले प्रशिक्षित मेडिकल प्रोफेशनल्स
अफ्रीका में स्किल वर्कफोर्स के लिए G20 अफ्रीका-स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव
ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉज़िटरी
G20 ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप
क्रिटिकल मिनरल्स में सस्टेनेबिलिटी और वैल्यू एडिशन के लिए सर्कुलैरिटी इनिशिएटिव
AI पर वैश्विक अनुशासन की ज़रूरत—मोदी
“AI, डीसेंट वर्क और क्रिटिकल मिनरल्स” पर आधारित सेशन में PM मोदी ने कहा—
AI को डीपफेक, अपराध व आतंकवाद में इस्तेमाल होने से रोकना होगा
AI ट्रांसपेरेंट, जिम्मेदार और मानव-केंद्रित होना चाहिए
जिन AI सिस्टम का पब्लिक ट्रस्ट पर असर पड़े, वे ऑडिटेबल और अकाउंटेबल हों
अंतिम निर्णय का अधिकार इंसानों के पास होना चाहिए
“भविष्य की क्षमताओं” को ध्यान में रखते हुए वैश्विक टैलेंट मोबिलिटी फ्रेमवर्क की जरूरत है
UNSC सुधार अब ‘ज़रूरत’, विकल्प नहीं—मोडी
IBSA लीडर्स समिट में PM मोदी ने कहा कि
UN सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार अब विकल्प नहीं, बल्कि तत्काल ज़रूरत है।
उन्होंने IBSA देशों से आग्रह किया कि वे बेहतर वैश्विक शासन के लिए मज़बूत संदेश दें।