NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

पीएम मोदी ने WHO प्रमुख टेड्रोस से की मुलाकात

Share This Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पारंपरिक चिकित्सा की व्यापक संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई।

WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन के इतर हुई बातचीत

यह मुलाकात यहां आयोजित दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली का अहम हिस्सा बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

समग्र स्वास्थ्य पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि WHO महानिदेशक के साथ उनकी चर्चा समग्र स्वास्थ्य और निवारक देखभाल को बढ़ावा देने में पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका पर केंद्रित रही।

साक्ष्य-आधारित पद्धतियों और वैश्विक सहयोग की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पारंपरिक चिकित्सा में साक्ष्य-आधारित पद्धतियों को अपनाने और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया, ताकि पारंपरिक चिकित्सा को विश्व स्तर पर अधिक भरोसेमंद और प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *