NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आवेदन में किस्त या लेनी हो रही है दिक्कत, तो किसान इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल: जानकारी और सहायता के लिए

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : देश में कई ऐसी योजनाएं लागू हैं, जिनके माध्यम से जरूरतमंद और गरीब वर्गों को सहारा पहुंचाया जा रहा है। यदि आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं, तो स्वाभाविक है कि आपको सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं हैं, जैसे कि किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

 

इस योजना में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की किस्तें प्रदान की जाती हैं, जिससे वर्षभर में कुल 6 हजार रुपये मिलते हैं। हालांकि, कई बार किसानों को किस्तों, आवेदन प्रक्रिया या अन्य संबंधित जानकारी की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप चाहें, तो योजना की हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी समस्या दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स कौन से हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…
 
हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि 15 किस्त के पैसे अब तक किसानों को मिल चुके हैं। वहीं, इस बार 16वीं किस्त की बारी है। ऐसे में अपने आवेदन से लेकर बाकी कामों को जल्द निपटा लें, ताकि आप किस्त के लाभ से वंचित न रह पाएं।
 
ये हैं योजना की हेल्पलाइन:-
  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और आपको किसी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए, तो फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं
  • इसके अलावा आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी संपर्क कर सकते हैं
  • आपको आवेदन से लेकर अगर किस्त के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं
  • वहीं, आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 पर भी कॉल करके मदद ले सकते हैं
  • वहीं, अगर योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप योजना की एक और हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 पर कॉल कर सकते हैं
  • इन हेल्पलाइन नंबर्स के अलावा आप योजना की आधिकारिक आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करके भी अपनी बात रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *