NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

कृपा करो हे शनि देव – भजन लिरिक्स

Share This Post

शनिवार का दिन हिंदू धर्म में कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस पावन अवसर पर भक्त शनि मंदिरों में तेल, काले तिल और नीले फूल अर्पित कर शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं। शनि देव का भजन करने से जीवन के कष्ट, बाधाएं और नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे दूर होते हैं।

शनि देव भजन लिरिक्स

कृपा करो हे शनि देव

कृपा करो हे शनि देव,
कृपा करो हे शनि देव,
मझधार में है नैय्या,
मझधार में है नैय्या प्रभु पार करो ॥

कृपा करो हे शनि देव, कृपा करो हे शनि देव,
कृपा करो हे शनि देव, कृपा करो हे शनि देव ॥

भक्ति भाव और प्रार्थना

नादानी में, अनजाने में हो गई है भूली,
मन ये पावन हो जाए जो चरण तुम्हरे छू ले,
चरणों में तेरे आए, उपकार करो,
कृपा करो हे शनि देव,
कृपा करो हे शनि देव ॥

शनि देव से विनती

तुमसे है ये प्रार्थना प्रभु, बुद्धि में हो शुद्धि,
नेक राह पर चलते जाएं, सुख में होवै वृद्धि,
शरण में तेरे आई, उद्धार करो,
कृपा करो हे शनि देव,
कृपा करो हे शनि देव ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *