NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

टोल कम्पनियों की लापरवाही या ऑनलाइन फ्रॉड कर लूट रही जनता के मेहनत की कमाई

Share This Post

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास)- टोल कंपनी द्वारा बिना यात्रा के ही ऑनलाइन टोल काटने की घटना घटित देखने को मिली। पीड़ित जयपुर निवासी हेमकांत शर्मा का कहना है कि “मेरी रिनॉल्ट कंपनी की किगर गाड़ी नंबर 24BH0274H है जो कि दिनांक 06 फरवरी 2024 को मेरे घर के सामने खड़ी थी लेकिन मेरे मोबाइल पर 12.48 .30 बजे टिटौली टोल प्लाजा जो कि दौसा लालसोट हाइवे पर स्थित है से टोल काटने का मेसेज प्राप्त हुआ जबकि मेरी गाड़ी दो दिन से मेरे घर के बाहर ही खड़ी है और मेरे घर पर लगे CC TV कैमरे भी लगे है I

उनमें भी गाड़ी यही खड़ी दिख रही है गाड़ी कोई चोरी भी नहीं हुई। मेरे बिना किसी यात्रा के टोल कंपनी द्वारा मेरे गाड़ी नंबर से टोल कटना यह कोई साजिशन या अपराध घटित करना जो भी हो सकता है। पीड़ित ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ईमेल भेज संबंधित लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञात हो कि टिटौली टोल प्लाजा हमेशा विवादों में रहा है आए दिन टोल पर उपस्थित कर्मचारी वाहन मालिकों से अभद्रता करते रहते है I इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते है

। गाड़ी मालिक हेमकांत ने बताया कि जयपुर घर पर खड़ी गाड़ी का टोल कटना एक हास्यास्पद घटना के साथ ही किसी आपराधिक कृत्य में इस तरह का कोई टोल कर्मी किसी भी गाड़ी का नंबर डालकर उसे अपराधी घोषित कर सकते है। पता नहीं टोल कर्मी कितने वाहनों से इसी तरह ऑनलाइन टोल काटकर फर्जीवाड़ा कर रहे है। लोगों द्वारा ये भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं बड़े वाहनों को निकाल कर छोटे वाहनों का टोल काटा जा रहा हो और बीच की राशि कर्मचारी अपनी जेब में रख रहे हों। हालांकि जब पीड़ित ने टोल मैनेजर को फोन पर इस घटना के बारे में अवगत करवाया तो गलत काटी गई टोल राशि वापस लौटा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *