NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

ऑपरेशन सिंदूर: दरगाहों-मस्जिदों के बाहर चौपाल लगाएगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

Share This Post

भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा 11 जून से उत्तर प्रदेश में दरगाहों, मस्जिदों, मदरसों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों जैसे धार्मिक स्थलों के बाहर चौपालों का आयोजन करेगा। इस पहल का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाना है।

संविधान की पुस्तिका का होगा वितरण

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि इन चौपालों में संविधान की पुस्तिका भी वितरित की जाएगी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर समझ सके।

सम्मेलनों की श्रृंखला: “मोदी के साथ मुसलमान”

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मुस्लिम प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने के लिए “अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान” विषय पर सभी महानगरों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनकी शुरुआत 12 जून को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में होगी।

“देश का पैगाम, प्रतिभा को सम्मान” कार्यक्रम

मोर्चा द्वारा एक अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत मदरसों में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मान मिलेगा। यह आयोजन 15 जून से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगा।

योग दिवस पर मदरसों में विशेष कार्यक्रम

अली ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद मदरसों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिक्षक, विद्यार्थी और आमजन भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *