NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के सातवें दौर की बोलियाँ खोली जा रही हैं

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) : वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के सातवें दौर के तहत कोयले की बिक्री के लिए 103 कोयला/लिग्नाइट खदानों की नीलामी प्रक्रिया 29 मार्च को नामित प्राधिकारी, कोयला मंत्रालय, द्वारा शुरू की गई थी। 
 

सभी कोयला खदानों के लिए ऑनलाइन तकनीकी बोलियाँ जमा कराने की अंतिम तिथि 27 जून को 12:00 बजे और ऑफलाइन बोली जमा करने का समय 27 जून 2023 को 16:00 बजे निश्चित है।

नीलामी प्रक्रिया के एक चरण के रूप में ऑनलाइन और ऑफलाइन बोली दस्तावेजों वाली तकनीकी बोलियाँ 28 जून 2023 को सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली में बोली दाताओं की उपस्थिति में खोली जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *