प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के भविष्य की एक प्रकार की भविष्यवाणी की है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर वे गलत साबित होते हैं तो उन्होंने माना कर लिया है कि वह पूरे बिहार की जनता से क्षमा मांगेंगे।
जदयू को लेकर बड़ा दावा
सियासी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और जदयू (JDU) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने पर जदयू 5 सीट भी नहीं जीत पाएगी।प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के दल जदयू को महागठबंधन में अगर वो लड़ेंगे तो उनको 5 सीट भी नहीं आएगा। ये मेरे बयान दो-तीन महीनों से आ रहे हैं। उनके दल वाले इतने घबराए हुए हैं। उनको मालूम है कि प्रशांत किशोर कह रहा है कि पांच सीट नहीं आएगा तो नहीं आएगा। इसलिए ऊहापोह में हैं कि भाजपा की ओर भागें कि दाहिने भागें कि बाहिने भागें?नीतीश कुमार के दल का महागठबंधन के साथ, आईएनडीआईए गठबंधन में अगर वो चुनाव लड़ेंगे तो उनको पांच सीट भी नहीं (5 सीट भी नहीं जीत पाएंगे) आएगा। अगर आएगा तो पूरे बिहार की जनता के सामने खड़े होकर हम अपनी गलती के लिए माफी मांग लेंगे।
प्रशांत किशोर ने नीतीश को आलू बताया
इधर, दूसरी ओर प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जन सुराज के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। प्रशांत किशोर इसमें नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति का आलू बता रहे हैं। प्रशांत किशोर कहते हैं कि नीतीश कुमार की ताकत ये है कि वे आलू हैं। बिना आलू के आप सब्जी नहीं बना सकते हैं, तो आप बिना उनके बिहार नहीं चला सकते हैं। बिहार की जनता चाहे किसी को भी वोट दे दे। अंत में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनते हैं।
यदि आप कांग्रेस को वोट देते हैं, राजद को वोट देते हैं, भाजपा को वोट देते हैं या जदयू को वोट देते हैं। नीतीश हंसते हैं और कहते हैं, इंतजार कीजिए। मैं ही फिर कुर्सी पर बैठने वाला हूं। यही उनकी ताकत है।