NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

New initiative of India-Japan Fund: राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना फंड (एनआईआईएफ) और जेबीआईसी

Share This Post


नई दिल्ली, (नेशनल थॉट्स ) – राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना फंड (एनआईआईएफ) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है, जिसमें वह जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC) के साथ भारत-जापान फंड (ijf) की शुरुआत करेगा। इस साझेदारी के तहत, भारत सरकार और JBIC निवेशकों के रूप में भागीदार रहेंगे, और इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

पहला द्विपक्षीय फंड: 
यह घोषणा भारत के राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना फंड (एनआईआईएफ) के पहले द्विपक्षीय फंड को चिन्हित करती है, जिसमें भारत सरकार 49 प्रतिशत के योगदान के साथ शेष 51 % के योगदान को JBIC द्वारा दिया जाएगा। इस फंड का प्रबंधन एनआईआईएफ लिमिटेड (NIIFL) द्वारा किया जाएगा, और JBIC आईजी (JBIC की एक सहायक कंपनी) एनआईआईएफएल को भारत में जापान के निवेश के बढ़ाने में सहायता करेगी।

पर्यावरणगत स्थिरता और निम्न कार्बन उत्सर्जन: 

भारत-जापान फंड का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणगत स्थिरता और निम्न कार्बन उत्सर्जन कार्यनीतियों में निवेश करना है। इसका उद्देश्य भारत में जापान के निवेश को बढ़ाना है और विकास में उनके साथ एक पसंदीदा भागीदार की भूमिका का निर्वाह करना है। यह साझेदारी जापान की सरकार और भारत की सरकार के बीच कार्यनीतिक और आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *