NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा : प्रधानमंत्री

Share This Post


नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स )-    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की जी20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णयात्मक और कार्योन्मुख रही है जहां विकासशील और गरीब देशों की विकास से जुड़ी चिंताओं को सक्रिय रूप से आवाज दी गई है।

माननीय प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि महामहिम राष्ट्रपति 9 सितंबर 2023 को नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। सम्मानित नेतागण 10 सितंबर 2023 को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। उसी दिन समापन समारोह में जी 20 नेता एक स्वस्थ, ‘एक पृथ्वी’ के लिए ‘एक परिवार’ की तरह मिलकर स्थाई और निष्पक्ष ‘एक भविष्य’ के लिए अपने सामूहिक दृष्टिकोण को साझा करेंगे।

एक्स पर एक थ्रेड साझा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने कहा:
“भारत को 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत द्वारा आयोजित होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन है। मैं अगले दो दिनों में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *