जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 18 कैबिनेट मंत्री और 2 उप-मुख्यमंत्री शामिल थे।
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की।
PM मोदी ने की सराहना: नीतीश को बताया कुशल प्रशासक
शपथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा:
“नीतीश कुमार जी एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। उनका सुशासन का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।”
पीएम मोदी ने उप-मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी बधाई दी और कहा कि दोनों के पास जमीनी स्तर पर विशाल अनुभव है।
उन्होंने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
नए मंत्रिमंडल में शामिल प्रमुख नाम
नीतीश कुमार के अलावा 25 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें शामिल हैं:
जेडीयू से
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
मोहम्मद जमा खान
भाजपा से
सम्राट चौधरी (उप-मुख्यमंत्री)
विजय कुमार सिन्हा (उप-मुख्यमंत्री)
मंगल पांडे
दिलीप कुमार जयसवाल
नितिन नबीन
राम कृपाल यादव
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
प्रमोद कुमार
अन्य दलों से
संतोष कुमार सुमन (HAM-S)
संजय कुमार (लोजपा)
संजय कुमार सिंह (लोजपा)
दीपक प्रकाश (रालोम)
एनडीए की नई सरकार ने ली कमान
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए नेताओं की उपस्थिति में अपने 10वें कार्यकाल की शुरुआत की। यह शपथ ग्रहण बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय खोलता है, जिसमें एनडीए का नेतृत्व फिर से नीतीश कुमार के हाथों में है।