NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Navratri 2024: Before observing Navratri fast, you must know these 9 things

Navratri 2024: नवरात्रि का व्रत रखने से पहले आपको ये 9 बातें जरूर जाननी चाहिए

Share This Post

नवरात्रि 2024: नवरात्रि का व्रत शक्ति की आराधना और उपासना के लिए रखा जाता है। चैत्र नवरात्रि इस बार 09 अप्रैल से आरम्भ हो रहे हैं। नवरात्रि पर कई तरह के शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं। शास्त्रों में नवरात्रि के दिनों में उपवास रखते हुए कुछ जरूरी सावधानियां बताई गई है जिसका पालन करने से ही पूजा और उपवास का शुभ फल प्राप्त होता है।
 
 
नवरात्रि में उपवास में व्यक्ति को बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। 
 
अगर नवरात्रि में कलश की स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इस समय घर को खाली छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहिए।
 
नवरात्रि में नॉन वेज, प्याज, लहसुन नहीं खाना चाहिए।
 
नवरात्रि के पूरे नौ दिन तक नींबू काटना अशुभ होता है। 
 
विष्णु पुराण के अनुसार मां दुर्गा के इन नौ दिनों में दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए। इससे व्रत रखने का उचित फल नहीं मिलता।
 
नवरात्रि पर चमड़े से बनी हुए चीजें जैसे बेल्ट, बैग और  जूते-चप्पल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
 
नवरात्रि में काले कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए।
 
नवरात्रि के उपवास में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *