NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

नमो नमो हे भोले शंकरा भजन

Share This Post

Namo Namo Hey Bhole Shankara Lyrics: “नमो नमो हे भोले शंकरा” भगवान शिव को समर्पित एक भावपूर्ण भजन है। इस भजन को आप शिव पूजा, रुद्राभिषेक, सावन, महाशिवरात्रि या दैनिक आराधना के दौरान गा और सुन सकते हैं।

॥ शिवजी का भजन – Lord Shiva Bhajan ॥

नमो नमो हे भोले शंकरा

मैंने पाया नशा है,
मेरा बस तुझमें,
मेरे भोले, मेरे भोले।

छोड़ चिंता मिली हूँ,
मैं तो बस तुझमें,
मेरे भोले, मेरे भोले।

नमो नमो हे भोले शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा॥

शिव से प्रार्थना

मैंने शंखों से अर्जी है भेजी तुझे,
पूरी मस्ती में डूबी मैं पूजूँ तुझे।

तूने बरसाई गंगा यहाँ सब पे,
रोज दर्शन किया है तेरा मैंने मुझमें।

नमो नमो हे भोले शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा॥

डमरू की धुन में शिव भक्ति

डमरू पे ये नाचे मन ऐसे,
मिल जाता हूँ मुझसे मैं जैसे।

शिव तेरे हैं रंग हजारों,
एक रंग मैं देखूँ कैसे।

मेरी किस्मत का चंदा,
है तेरे सर पे,
मेरे भोले, मेरे भोले।

नमो नमो हे भोले शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा॥

भक्ति में पूर्ण समर्पण

मैंने पाया नशा है,
मेरा बस तुझमें,
मेरे भोले, मेरे भोले।

छोड़ चिंता मिली हूँ,
मैं तो बस तुझमें,
मेरे भोले, मेरे भोले।

नमो नमो हे भोले शंकरा,
शंकरा भोले शंकरा॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *